2618 केसरिया परिधान में शोभायात्रा में चलेगी महिलाएं

( 10572 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Apr, 19 11:04

महावीर जयन्ती पर भव्य शोभायात्रा कल

2618 केसरिया परिधान में शोभायात्रा में चलेगी महिलाएं

उदयपुर । श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर बुधवार को नगर में भव्य शोभयात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शोभायात्रा का इस वर्ष का आकर्षण भगवान महावीर स्वामी के 2618 वर्ष पूर्ण होने पर इतनी ही संख्या में महिलाएं केसरिया परिधान में कतादबद्ध रूप से चलेगी। 
महावीर जैन परिषद के तत्ववाधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2618 जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की जानकारी देते हुए संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 17 अप्रेल को नगर निगम प्रांगण से प्रातः 8.30 बजे शोभायात्रा प्रारम्भ होगी। शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से प्रारम्भ होकर सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, भोपालवाडी, बडा बाजार, सर्राफा बाजार, घण्टाघर, मोती चौह्टा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार होते हुए पुनः टाउन हॉल पर सम्पन्न होगी। जहां पर सभी को ठण्डाई पिलाई जाएगी व प्रभावना वितरित की जाएगी। इससे पूर्व तपोनिधि अलंकरण से अलंकृत जीवन सिंह लीला देवी मेहता, नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव एवं किरणमल सावनसुखा द्वारा बैण्ड की मधुर स्वरलहरियों के बीच ध्वजा रोहण किया जाएगा। उसके बाद भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ होगी। एस्कोर्ट करती जीप शोभायात्रा का मार्ग निर्धारण करते हुए चलेगी। तत्पश्चात युवक-युवतियांें द्वारा चिराग कोठारी के नैतृत्व में 1008 दुपहिया वाहन चालक दो-दो की कतार में चलेंगे। वाहन रैली के बीच में साउण्ड सिस्टम चलेगा। सबसे पीछे सफेद परिधान में पुरूष चलेगे उसके पीछे जैन निति नवयुवक मण्डल का बैण्ड चलेगा। शोभायात्रा में नरसिंहपुरा समाज का बैण्ड के साथ घुड सवार जैन पताका लिए, जीप में जैन प्रतिक, विभिन्न स्कूलों के बच्चें कतारबद्ध रूप से चलके शोभायात्रा की शोभा बढाएंगें। श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए संदेश एवं वर्तमान समय के ज्वलन्त विषयों पर 24 झांकियां लोडिंग टेम्पों में सुव्यस्थित तरिके से सजधज कर चलेगी। 
परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि शोभायात्रा का आकर्षण 2618 महिलाएं केसरिया परिधान में दो-दो की कतार में चलेगी। शोभायात्रा में सप्तकिरण रथ, पावापुरी रथ सहित कई आकर्षण होंगे। शोभायात्रा के स्वागत में पूरे मार्ग में 101 से अधिक स्वागत द्वारा लगाए गए है। वही शोभायात्रा के मार्ग में पढने वाले सभी चौराहों को जैन टेन्ट व्यवसायियों द्वारा आकर्षक तरिके से चौराहों को सजाया जो पूर्व संध्या से ही जगमगा रहे थे। शोभायात्रा का सुव्यवस्थित दायित्व जैन जागृति सेन्टर को सौंपा गया। सेन्टर के अध्यक्ष सुधीर चित्तौडा एवं महामंत्री हेमेन्द्र मेहता के नैतृत्व में विभिन्न समितियां अपने-अपने निर्धारित स्थान पर शोभायात्रा का संचालन करेगी। इस एतिहासिक शोभायात्रा का स्वागत मार्ग में दोनों ओर विभिन्न जैन एवं अन्य संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.