राजस्थान शिक्षक कांग्रेस के बी.एल सेनी प्रदेशाध्यक्ष 

( 27209 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Apr, 19 11:04

राजस्थान शिक्षक कांग्रेस के बी.एल सेनी प्रदेशाध्यक्ष 

उदयपुर- राजस्थान शिक्षक कांग्रेस का प्रदेश महासमिति अधिवेशन राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के देराश्री शिक्षक सदन सम्पन्न हुआ।

देवकिशन रामानुज ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि राजस्थान के सभी जिलों व ब्लॉकों से आये पदाधिकारियों ने सर्व सम्पति से र्निविरोध वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष बी.एल सेनी को र्निविरोध निर्वाचित करने का प्रस्ताव पारित किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप पाराशर ने सेनी को र्निविरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने की धोषणा की।

नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष सेनी ने प्रदेश संरक्षक श्री गोर्वधन स्वामी के नेतृत्व में शिक्षक कांग्रेस के समन्वय हेतु अधिकृत करने व ११ सदस्यीय समिति के गठन की धोषणा की व ७ दिवस में सभी के सहयोग से प्रदेश कार्यकारिणी के गठन धोषणा की।

महासमिति अधिवेशन में १५ प्रस्ताव पारित किये व प्रदेशाध्यक्ष को सरकार से वार्ता हेतु अधिकृत किया। अधिवेशन में संरक्षक गोर्वधन स्वामी, देवकिशन रामानुज, रमेश पारिख, हनुमान सिंह शेखावत आदि ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये अपने विचार प्रकट किये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.