फॉमरूला वन की 1000वीं जीत दर्ज की हैमिल्टन ने

( 5240 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Apr, 19 07:04

फॉमरूला वन की 1000वीं जीत दर्ज की हैमिल्टन ने

शंघाई। मर्सिडिज के लुइस हैमिल्टन ने चीन ग्रांप्री में अपना दबदबा कायम रखते हुए रविवार को यहां फॉमरूला वन रेस कॅरियर की 1000वीं जीत दर्ज की। ग्रिड में दूसरे स्थान से शुरुआत करते हुए हैमिल्टन ने अपने ही टीम के वालटेरी बोट्टास को 6.5 सेकेंड के अंतर से पछाड़ते हुए रेस अपने नाम की। उन्होंने इस जीत के साथ ही विश्व चैंपियनशिप तालिका में बढ़त हासिल कर ली। फेरारी के सेबेस्टियन विटेल तीसरे और रेड बुल के मैक्स वेर्सटाप्पेन चौथे स्थान पर रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.