12 लाख रपए का जुर्माना लगा विराट कोहली पर

( 5282 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Apr, 19 07:04

12 लाख रपए का जुर्माना लगा विराट कोहली पर

मोहाली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रपए का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘बेंगलोर की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए दोषी पाया गया है और आईपीएल आचार संहिता नियम के अनुसार इसके लिए कप्तान विराट कोहली पर 12 लाख रपए का जुर्माना लगाया गया है।’ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्या रहाणो के बाद विराट तीसरे खिलाड़ी हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.