भाजपा को दोबारा सत्ता में आने का भरोसा

( 6774 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Apr, 19 07:04

 भाजपा को दोबारा सत्ता में आने का भरोसा

न्यूयॉर्क । भारत में कई हफ्तों तक चलने वाले और अहम माने जाने वाले आम चुनावों की शुरुआत के साथ सतत आर्थिक विकास, राष्ट्र सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण जैसे मुद्दे अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों के लिए चुनाव की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। भारतीय-अमेरिकी सामुदायिक समूह ने हाल ही में न्यूयॉर्क में एक चुनावी अभियान चला कर 2019 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की थी। भारतीय प्रवासियों में मोदी समर्थकों ने ‘‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ भरोसा जताया कि मोदी दूसरी बार सत्ता में लौटेंगे। अमेरिकी भारत सार्वजनिक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी ने कहा कि 2019 के आम चुनाव भारत के भविष्य के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्र सुरक्षा भाजपा की शीर्ष प्राथमिकता है।साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी का अगला कार्यकाल देश के सतत आर्थिक विकास के साथ-साथ देश के विकास को सुनिश्चित करेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.