विशाल मोटापा निवारण शिविर

( 20512 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Apr, 19 06:04

तहसील ब्लाॅक एवं ग्रामीण स्थानो पर योग व उत्कृष्ट सेवा देने वाले आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, योगविदो का होगा सम्मान

विशाल मोटापा निवारण शिविर

उदयपुर  । राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आयोजित मोटापा निवारण शिविर में उदयपुर जिले के तहसील ब्लाॅक एवं ग्रामीण स्थानों पर योग एवं उत्कृष्ट सेवा देने वाले आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों, योग प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह 14 अप्रेल को प्रातः 6.30 बजे आयोजित किया होगा।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डाॅ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि योग को घर-घर पहुंचाने एवं योग के प्रति जनजागरूकता लाने के उददेश्य से ग्रामीण क्षेत्र ब्लाॅक स्तर  एवं तहसील स्तर पर आयुर्वेद विभाग के आयुर्वेद चिकित्साधिकारियो के साथ पतंजिल योग समिति के योग प्रशिक्षको का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर उदयपुर जिले में राजस्थान पुलिस में अति उत्तम सेवा चिन्ह सम्मान मिलने पर सी.आई. डाॅ. हनवंत सिंह राजपुरोहित का विशेष सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर अति. निदेशक बाबूलाल जैन एवं उपनिदेशक डाॅ. पुष्करलाल चैबीसा व महेश जेठा उपस्थित रहेगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.