सी.डी.एफ.एस.टी. के विद्यार्थीयों का अमुल फेड डेयरी गाधीनगर (गुजरात) मे चयन

( 9274 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Apr, 19 04:04

सी.डी.एफ.एस.टी. के विद्यार्थीयों का अमुल फेड डेयरी गाधीनगर (गुजरात) मे चयन

महाराणा प्रताप कृप्रौविवि के डेयरी एवं खाद्य विज्ञान प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में आज दिनांक ०९.०४.२०१९ का गुजरात के गांधीनगर में स्थित अमुल फेड डेयरी जो कि भारत मे एशिया महाद्वीप की सबसे बडी दुग्ध एव दुग्ध उत्पाद बनाने वाली अत्याधुनिक आटोमेटिक डेयरी है। अमुल फेड डेयरी, गांधीनगर में प्रतिदिन ५० लाख लीटर दुध की प्रौसेसिंग होती है। अमुल फेड डेयरी गाधीनगर द्वारा अमुल एवं सागर बा्रडं से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादो का उत्पादन कर बिक्री किया जा रहा हैं जिनकी सालाना बिक्री ७२०० करोड रुपयो से अधिक की है। अमुल फेड डेयरी गांधीनगर द्वारा महाविद्यालय के बी टेक डेयरी टेक्नोलोजी के विद्यार्थीयो के नौकरी हेतु केम्पस साक्षात्कार आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्लेसमेन्ट प्रभारी इंजीनियर अशोक वर्डिया ने जानकारी दी कि केम्पस साक्षात्कार में अमुल फेड डेयरी द्वारा महाविद्यालय के २ छात्रो, पीयूष जैसवाल एवं राहुल आमेटा का चयन किया गया। चयनित अभियार्थीयो को अमुल फेड डेयरी विभिन्न प्रसंस्करण संयंत्रो में १ वर्ष का प्रशिक्षण देगी उसके पश्चात रु ६.५० लाख के वार्षिक वेतन पर नौकरी पर रखेगी। प्रशिक्षण के दौरान भत्ते के रूप मे प्रतिमाह रू २००००/- प्रदान किये जाऐगे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.