जिंक नगर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सोलहवें पाटोत्सव का शुभारंभ

( 9616 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Apr, 19 03:04

९ दिवसीय राम कथा का होगा आयोजन

जिंक नगर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सोलहवें पाटोत्सव का शुभारंभ

जिंक नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का  पाटोत्सव  मंगलवार सायं प्रारम्भ हुआ। हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड पंकज कुमार शर्मा एवं मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री घनश्याम सिंह राणावत के मार्गदर्शन में ९ दिवसीय आयोजन प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कोलोनी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर महिलाओं ने कलश धारण किये। शोभायात्रा पुनः मंदिर पहुँची जहाँ पंकज कुमार शर्मा, घनश्याम सिंह राणावत ने विधिवत राम कथा का शुभारंभ करवाया और गोवत्स राहुल जी महाराज का स्वागत कर उन्हें व्यास पीठ पर विराजित किया। इस अवसर पर वित्त प्रमुख हेमेन्द्र कुमार शर्मा,एस के मोड ,योगेश शर्मा ,पी सी बाफना,जी एन एस चौहान, खुशवीर सिंह,निर्भय सिंह शिवराज सिंह,राधेश्याम कुमावत, बाल किशन माली, प्रदीप गोड, चंद्र शेखर पालीवाल, एस एन कुमावत, बद्रीलाल बैरागी, कालू सिह तंवर , महेश विजय, भूपेंद्र सिंह झाला  सहित कई श्रद्धालु एवम महिलाए उपस्थित थी। बद्री लाल बैरागी के नेतृत्व में शोभायात्रा के दौरान अखाडा प्रदर्शन भी किया गया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.