महिला लाफ्टर क्लब का वार्षिकोत्सव

( 3117 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Apr, 19 09:04

महिला लाफ्टर क्लब का वार्षिकोत्सव

उदयपुर ।  दुर्गा नर्सरी स्थित महिला लाफ्टर क्लब के वार्षिक उत्सव में  मुख्य अतिथि  नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक  पद्मश्री कैलाश मानव ने कहा कि  देवी शक्ति से ही वायु, अग्नि, व जल को शक्ति मिलती है। इसका उल्लेख कठोपनिषद् में भी है।  पुरूष लाफ्टर क्लब के संयोजक तेजसिंह भाणावत ने बताया कि २००२ से महिला लाफ्टर कल्ब की स्थापना हुई, तब से  यह  सक्रिय है। उन्होंने बताया कि  हंसना और खुश रहना  स्वास्थ्य की  अचूक  औषधि है। महिला लाफ्टर कल्ब की अध्यक्ष सुशीला भाणावत ने कहा की दिव्य परिवार वही जिसमें  प्रेम  और समन्वय हो।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.