तेरापंथ सभा का होली मिलन समारोह

( 7136 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Apr, 19 12:04

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

तेरापंथ सभा का होली मिलन समारोह

उदयपुर। तेरापंथी सभा का होली मिलन समारोह महाप्रज्ञ विहार में धूमधाम से मनाया गया। महिला मंडल की बहनों के मंगलाचरण से आरंभ हुए कार्यक्रम में लोगों को खेल खेलाए गए वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
सभाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में समाजजनों का उत्साह एवं सहभागिता उम्मीद से ज्यादा रही।
कार्यक्रम संयोजक अर्जुन खोखावत ने बताया कि भोजन व्यवस्था का काम रमेश सिंघवी के नेतृत्व में ओम पोरवाल, बसंत खीमावत, महावीर पोरवाल ने देखा जिसे समाजजनों ने सफल बताया।
सभा मंत्री प्रकाश सुराणा ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में कुल नो प्रस्तुतियां हुई जिसमें महिला मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कोठारी, ज्ञानशाला संयोजक सुनिता बैंगानी, प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षक संगीता पोरवाल, सीमा बाबेल, मुनमुन सुराणा सहित सभी महिलाओं का सहयोग मिला।
समाज के मंच पर म्यूजिकल हाउजी का पहली बार प्रयोग किया जो सफल रहा और करीब 500 लोगो ने इसमे सहभागिता दर्ज करवाई। इसकी व्यवस्थाओं में विनोद चंडालिया, नीता खोखावत, शशि चव्हाण आदि ने देखी।
चंग की भी तीन प्रस्तुतियां मंच पर हुई जिसमें समाज के लोगो बढ़ चढ़ कर आनंद लिया। चंग में थली परिषद का सहयोग रहा। सांस्कतिक कार्यक्रमों का संचालन संगीता पोरवाल ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.