आई.डी.पी. योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियों का शैक्षणिक संस्थाओं पर भ्रमण

( 12483 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Apr, 19 04:04

आई.डी.पी. योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियों का शैक्षणिक संस्थाओं पर भ्रमण

उदयपुर |  राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का कृषि विज्ञान केन्द्र एवं पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, वल्लभनगर पर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आई.डी.पी. परियोजना के अन्तर्गत आयोजित किया गया। राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिश्ठाता डॉ. अरूनाभ जोषी ने प्रारंभ में हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों की यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के सचिव डॉ. आर.एस.राठौड ने बताया कि इस कार्यक्रम में १२५ विद्यार्थियों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केन्द्र, वल्लभनगर के मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. आर.एल.सोनी ने कृषि विज्ञान केन्द्र के उद्देश्य व गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कृषि अनुसंधान उप केन्द्र के समन्वित कृषि प्रणाली के विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया। इसके उपरान्त पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. आर.के.धुडया ने राजस्थान में पशुधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहां पर स्वदेशी गौवंश का उन्नयन एवं संवर्द्धन पर कार्य किया जा रहा है। प्रो. एन.के.पंजाबी ने ग्रामीण विकास के लिये चलाये जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रो. जी.के.माथुर ने दुग्ध प्रसंस्करण एवं इसके विभिन्न उत्पाद पर विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न इकाइयों जैसे - गायपालन, भैंसपालन, भेडपालन, बकरीपालन, मत्स्यपालन, खरगोशपालन एव एजोला आदि का अवलोकन किया। इससे बच्चों के ज्ञान में अभिवृद्धि हुई एवं बच्चों ने आगे इस प्रकार से शैक्षणिक कार्यक्रमों में भागीदारी की इच्छा व्यक्त की।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.