नए अध्यक्ष ताराचंद जाटोल निर्वाचित

( 6669 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Mar, 19 04:03

भारत विकास परिषद के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

नए अध्यक्ष ताराचंद जाटोल निर्वाचित

होटल गुडाल के प्रांगण में रविवार को  आयोजित हुआ। फागोत्सव का आगाज होरी गीत से अरविंद तापड़िया ने किया। कार्यक्रम में महिलाओ द्वारा भजनों की प्रस्तुतो अव बालक बालिकाओ के गीत कविता पर दर्शके झूम उठे।

फागोत्सव के साथ ही परिषद का द्विववार्षिक चुनाव निर्वाचन अधिकारी जसवंत गौड़ ने द्वारा सम्पन्न कराया  गया। जिसमें ताराचन्द जाटोल अध्यक्ष, ओम प्रकाश जोशी सचिव,  ताराचन्द चोपडा वित्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया। आम सभा द्वारा उपाध्यक्ष संस्कार पर श्रीमती वनिता तापडिया उपाध्यक्ष सेवा के पद पर धनराज व्यास का मनोनय किया गया। पाँचो दायित्वधारियों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा दायित्व ग्रहण करवाया।

इससे पूर्व मंचीय कार्यक्रम के दौरान 7 नए सदस्यों को सदस्यता संकल्प रीजनल मंत्री संस्कार जाटोल द्वारा शपथ दिलवाई। वीर दुर्गादास शाखा अध्यक्ष द्वारा इनके लिपिलपिन लगाई गया। परिषद की नई एम्बुलेंस क्रय में आर्थिक सहयोगी 36 भामाशाहो को सपत्नीक स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा से समानित किया गया।

फागोत्सव में महिलाओं, बच्चो व सदस्यों ने गीतो प्रस्तुति दी। कार्यकम में दोनों शाखाओ के सदस्यों का स्नहेमिलन उपरांत मारवाड़ी व्यंजिनो का स्वरूचि भोज का आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों शाखाओ के पदाधिकेारी एवं सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 2 साल के कार्यकाल की रिपोर्ट शाखा सचिव किशोर शर्मा ने प्रस्तुत की। कार्यकम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता, दुर्गादास शाखा अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी, रीजनल मंत्री संस्कार श्री ताराचन्द जाटोल वित्त सचिव प्रेम आनंद फुलवरिया सचिव किशोरशर्मा ने भारती के समक्ष दीप प्रज्ववलu कर किया। सन्चालन ओम जोशी ने किया मंच व्यवस्था भरत मूंदड़ा, महेश सुथार, किशनलाल गौड़ ने की। भोजन पाण्डल व्यवस्था के लिये पुरुषोतम खत्री, अम्बालाल, सम्पतराज लूणिया की सेवाएं सराहनीय रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.