शाह व जेटली भड़के रामगोपाल और पित्रोदा के बयान पर

( 7179 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 19 08:03

शाह व जेटली भड़के रामगोपाल और पित्रोदा के बयान पर

नई दिल्ली (एसएनबी)। पुलवामा अटैक पर सपा नेता रामगोपाल यादव और बालाकोट स्ट्राइक पर कांग्रेस के सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली भी आक्रामक हुए।शाह ने ट्विटर पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका दिल आतंकवादियों के लिए धड़कता है जबकि हमारा दिल तिरंगे के लिए धड़कता है। शाह ने ट्वीट किया, विपक्ष और भाजपा के बीच अंतर साफ है। वे हमारी सेना पर संदेह करते हैं, हमें अपनी सेना पर गर्व है। उनका दिल आतंकवादियों के लिए धड़कता है, हमारा दिल तिरंगे के लिए धड़कता है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.