सुहाना सफर विद अन्नू कपूर लाइव परफारमेंस

( 8980 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 19 04:03

अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए, बुरे के लिए भी तैयार रहिये ः अन्नू कपूर

सुहाना सफर विद अन्नू कपूर लाइव परफारमेंस

उदयपुर। मैंने जीवन में कभी भी यह सोच कर काम नहीं किया कि क्या मिलेगा। आदमी खिलौना है, ठेकेदार ऊपरवाला है। जिन्होंने बडे बडे दावे किए वे खड्डों में हैं और जिन्होंने अपना कोई दावा नहीं किया, उन्होंने करोडों का बिजनेस किया। अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए लेकिन सबसे बुरे के लिए भी हमेशा तैयार रहिये। यह विचार सिने एक्टर और मशहूर वोकल रियलिटी शो प्रजेंटर अन्नू कपूर  ने शुऋवार को उदयपुर में द फर्न रेजिडेंसी में आयोजित प्रेसवार्ता में व्यक्त किए। 

   उन्होंने कहा कि मुझे संगीत अपने माता-पिता से विरासत में मिला। माता, उर्दू पर्शिचन और अरेबिक की विद्वान थीं। जब कभी फिल्मी गाने बजे थे तो मैं उनसे उनके राग आदि के बारे में पूछ लिया करता था। धुन बदलो एंगल के बारे में उन्होंने कहा कि जो कुछ नया है और नए अंदाज में गाया और समझाया गया है। चीजों को देखने का नया नजरिया है।

   बिग एफ.एम और माउंट लिट्रा जी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 23 मार्च को शाम 7 बजे कलडवास स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में सुहाना सफर विद अन्नू कपूर लाइव परफारमेंस कार्यऋम होगा। अन्नू कपूर के इस लाइव शो में जो के बिग एफ एम, माउंट लिट्रा जी स्कूल, अर्थ डायग्नोस्टिक, एक्मे ग्रुप ऑफ कंपनीज, टेरेक्स पम्पस, प्रोम्पट इंफ्राकोम, विनसम फर्नीचर, धानी ट्यूर्स एंड ट्रावेल्स मुख्य सहयोगी हैं। शो में अन्नू कपूर अपनी लाइव परफारमेंस देंगे जिसमें वे फिल्मी जगत से जुडी स्टार्स की जीवन की और फिल्मों की बहुत रोचक अनकही कहानियां दर्शकों से साझा करेंगे तथा अपनी टीम के अनुभव सुमन, पारूल मिश्रा, सुप्रीया जोशी के साथ प्रस्तुतियां देंगे।

   अन्नू कपूर ने कहा कि सुहाना सफर विद अन्नू कपूर कार्यऋम के लिए उनकी रिसर्च टीम काम करती हैं जो हर एंगल से तथ्यों की जांच करती है और उसके बाद ही उसे शो में प्रसारित किया जाता है। कई बार जानकार लोग तथ्यों को ठीक करते हैं तो फिर हम उन्हें ठीक कर लेते हैं। फिल्मी दुनिया से होने का फायदा यह होता है कि कई बार हमें ऐसे तथ्य मालूम पड जाते हैं जो शायद पत्रकारों को पता नहीं चल पाते।  अपने कार्यऋमों के दौरान मैं अपनी सुनने और चाहने वालों से इतना घुल-मिल कर बातें करता हूं और इस तरह से बातें शेयर करता हूं कि शायद हिन्दुस्तान के किसी और शो में हर उम्र के लोग इतना खुलकर बात नहीं करते होंगे।

   बिग एफ.एम के मनीष मेनारिया ने बताया कि अन्नू कपूर 92.7 बिग एफ.एम के साथ पांच सालों से जुडे हुए हैं। जिनका सुहाना सफर विद अन्नू कपूर शो आता है। इसमें बालीवुड की इनसाइड स्टोरीज, बातें, गाने तथा फरमाइशों पर श्रोताओं का मन बहलाव करते हैं। सुहाना सफर वीथ अन्नू कपूर जबसे लांच हुआ है रेडियो का नंबर वन शो है। इसे दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिल चुका है जो रेडियो जगत में इकलोता अवार्ड है। इसके 75॰ से ज्यादा सक्सेजफूल शो हो चुके हैं। अन्नू कपूर मल्टी टेलेंटेड व्यक्तित्व के धनी हैं। जो एक फिल्म एक्टर होने के साथ बहुत अच्छे गायक, टीवी एंकर और इंडिया के नंबर वन आरजे के खिताब से भी नवाजे गए हैं। सुहाना सफर वीथ अन्नू कपूर शो उन तथ्यों और कहानियों पर आधारित है जो अन्नू कपूर के द्वारा उनके पिछले चालीस सालों के अनुभव से एकट्ठा किये गए हैं। अन्नू कपूर को दो बार राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।  इस अवसर पर अन्नू कपूर को ह्यूमन इंटेलिजेंस पर लिखी किताब भी भेंट की गई।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.