शक्तिशाली महिलाओं में शुमार प्रियंका

( 4004 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 19 09:03

शक्तिशाली महिलाओं में शुमार प्रियंका

लॉस एंजेलिस । ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस यूएसए टुडे की मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है। इस सूची का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही प्रियंका ने एक बयान में कहा, मैं इन अद्भुत महिलाओं के साथ इस मंच को साझा करने पर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिन्होंने हर चुनौती को पीछे छोड़कर अपना एक खास मुकाम बनाया और आज अपने चुने हुए करियर के शीर्ष पर खड़ी हैं। यह एक उपलब्धि की भावना है। प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा श्रंखला क्वांटिको में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.