वीडियो लिंक जरिए दर्ज करा सकता है मुशर्रफ का बयान

( 5577 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 19 06:03

वीडियो लिंक जरिए दर्ज करा सकता है मुशर्रफ का बयान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही एक अदालत ने पूर्व सैन्य शासक के लिए प्रश्नावली तैयार करने का मंगलवार को आदेश दिया और यह तय करने के लिए मदद मांगी कि वह वीडियो लिंक के जरिए अपना बयान दर्ज करा सकते हैं या नहीं। पूर्ववर्ती पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज सरकार ने नवंबर 2007 में संविधानेतर आपातकाल लागू करने को लेकर मुशर्रफ के खिलाफ 2013 में देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.