CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कॉर्ड

( 3958 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Mar, 19 08:03

CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कॉर्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के बारे में लोगों की अवधारणा को बदला है और प्रदेश में सकारात्मक माहौल दिया है। योगी सरकार ने सोमवार को अपने दो साल पूरे कर लिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के बारे में लोगों की अवधारणा को बदला और प्रदेश में सकारात्मक माहौल दिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक घंटे से अधिक चली प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 23 करोड़ जनता को धन्यवाद देते हुये कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.