कांग्रेस अब भी कर रही हैAAP के साथ गठबंधन को लेकर विचार

( 4856 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Mar, 19 08:03

कांग्रेस अब भी कर रही हैAAP के साथ गठबंधन को लेकर  विचार

नयी दिल्ली। दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने के सर्वसम्मत फैसले के कुछ दिन बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के प्रयास के तहत यहां आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने पर फिर से विचार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व आप नेताओं से बात कर रहा है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द केजरीवाल नीत आप के साथ गठबंधन के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को मनाने की कोशिशों में लगे हैं। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने कहा, ‘आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर मैं दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से विचार-विमर्श कर रहा हूं।’


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.