राणावत इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त

( 10138 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Mar, 19 06:03

राणावत इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त

उदयपुर। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के महासचिव घनश्याम सिंह राणावत को इंटक राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय इंटक के रायपुर छत्त्तीसगढ़ में हुए सम्मेलन में राणावत को इस पद पर नियुक्त किया गया। 

 

आज डबोक एयरपोर्ट पर घनश्याम सिंह राणावत और प्रकाश श्रीमाल का भव्य स्वागत किया गया। की इस नियुक्ति पर चंदेरिया जिंक यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के मोड, जी एन.एस चैहान, देबारी जिंक स्मेल्टर यूनियन के मांगीलाल अहीर, उदयपुर इंटक जिलाध्यक्ष रफीक मोहम्मद, जावर माइंस के लालू राम मीणा, के जी पालीवाल विभिन्न यूनियनों की कार्यकारिणी पदाधिकारियों उपस्थित थे 

 

इंटक प्रवक्ता (हिन्दुस्तांन जिंक वर्कर फेडरेशन)पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि इस नियुक्ति से समस्त श्रमिक वर्ग में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि राणावत गत 29 वर्षों से श्रमिक हित में कार्य कर रहे है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.