सकारात्मक रूप से तैयार है भारत हॉकी टीम

( 6240 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Mar, 19 09:03

सकारात्मक रूप से तैयार है भारत हॉकी टीम

बेंगलुरु। भारतीय पुरुष हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह को लगता है कि टीम ने पिछले साल विश्व कप की हार से सबक लिया है और मलेशिया के इपोह में अजलान शाह कप से सत्र की सकारात्मक शुरुआत के लिए तैयार है। इपोह रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान ने रविवार की रात को मीडिया से कहा कि इपोह की गर्मी और उमस भरे मौसम से सामंजस्य बैठाने के लिए टीम ने यहां राष्ट्रीय शिविर में दोपहर को अभ्यास किया। मनप्रीत ने कहा, ‘‘ हम ओडिशा में खेले जाने वाले एफआईएच पुरूष सीरीज के फाइनल्स 2019 से पहले सकारात्मक शुरुआत करने के लिए काफी उत्सुक हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.