चुनाव प्रचार सामग्री एवं सेवाओं की दरें तय

( 3652 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Mar, 19 04:03

चुनाव प्रचार सामग्री एवं सेवाओं की दरें तय

चित्तौडगढ । लोकसभा आम चुनाव-२०१९ के लिए चुनाव प्रचार संबंधी सामग्री एवं सेवाओं की दरों का शनिवार को आयोजित बैठक में निर्धारण किया गया।

शनिवार को जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों एवं समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रचार सामग्री एवं सेवाओं की दरों का निर्धारण किया गया।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार कलाल, प्रभारी निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ सी.डी. चारण, सहायक प्रभारी बी.आर मीणा, प्रकाश चन्द्र बोहरा उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.