सात सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस

( 5038 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Mar, 19 03:03

सात सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी  कांग्रेस

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने रविवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन के लिए सात सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। राजबब्बर ने यहां कहा कि कांग्रेस मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर के साथ ही मायावती व अखिलेश यादव के खिलाफ अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपना दल (कृष्णा पटेल) के साथ गठबंधन के तहत उनके लिए भी दो सीटें छोड़ दी हैं। ये सीटें गोंडा व पीलीभीत हैं। राजबब्बर ने कहा, जन अधिकार पार्टी से हमारा सात सीटों के लिए समझौता हुआ है, जिसमें पांच सीटों पर वे अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे और दो सीटें हमारे चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे। पांच सीटों में झांसी, चंदौली, एटा, बस्ती और एक कोई सीट पूर्वांचल या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो सकती है। जबकि गाजीपुर कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर तथा इसी तरह दूसरी सीट बाद में तय की जाएगी। शिवपाल यादव से गठबंधन के सवाल पर राज बब्बर ने कहा, अभी गठबंधन चल रहे हैं और बातें हो रही हैं। जहां भाजपा को फायदा होता है, वहां हमें चार बार सोचना है कि ऐसी कोई सीट उनके लिए मजबूत नहीं करेंगे, किसी भी तरह से भाजपा को मदद नहीं पहुंचाएंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.