तीर्थराज प्रयाग से वाराणसी के लिए ‘‘गंगा यात्रा’ की अनुमति

( 7074 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Mar, 19 03:03

तीर्थराज प्रयाग से वाराणसी के लिए ‘‘गंगा यात्रा’ की अनुमति

 कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव के लिए पूूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की तीर्थराज प्रयाग से वाराणसी के लिए ‘‘गंगा यात्रा’ की अनुमति प्रशासन ने दे दी।प्रियंका गांधी सोमवार को पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप प्रवाहित सरस्वती के त्रिवेणी पर दर्शन पूजन करेंगी। उसके बाद कार द्वारा यमुनापार में नैनी के निकट मनैया घाट से स्टीमर से गंगा यात्रा निकालेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी रहेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वाष्ण्रेय रविवार को बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में दो दिन पहले एक दल ने जिला प्रशासन से महासचिव के गंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। लम्बी जद्दोजहद के बाद शनिवार देर रात प्रशासन ने गंगा यात्रा की अनुमति अन्तत: दे दी। प्रशासन ने लवायन घाट से सिरसा घाट तक स्टीमर से यात्रा की अनुमति दी है। उनका कहना है प्रशासन ने भले ही लवायन से अनुमति दी है लेकिन गंगा यात्रा मनैया घाट से निकाली जाएगी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.