ब्रिडिंग बकरो का वितरण एवं उन्नत बकरी पालन का प्रषिक्षण कार्यक्रम

( 16930 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 19 10:03

 ब्रिडिंग बकरो का वितरण एवं उन्नत बकरी पालन का प्रषिक्षण कार्यक्रम

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा बीआईएसएलडी के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के अन्तर्गत ग्राम भवानीपुरा सेन्टर पर सिरोही नस्ल के ब्रिडिंग बकरो का वितरण एवं उन्नत बकरी पालन प्रषिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बायफ सें डॉ. महेन्द्र गुप्ता ने बकरी पालन एवं सिरोही बीजू बकरो के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्नत बकरी पालन बीजू बकरो की उचीत देखभाल एवं समय पर कृमिनाषक दवा पिलाना, टीकाकरण करवाना, होने वाले रोग एवं उपचार के बारे में विस्तार सें जानकारी दी। बायफ संस्था के केन्द्राधिकारी नारायण लाल जोषी ने उन्नत बकरी पालन एवं सिरोही बीजू बकरो से होने वाले लाभ की जानकारी उपलब्ध करवाई। किसानों से आव्हान किया कि इस परियोजना से उन्नत तकनीक से बकरी पालन कर अधिक से अधिक लाभ लेवें एवं अपनी आमदानी बढावे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम रुपाखेडी, होडा, पारलिया, चौगावडी, षिवपुरा, सुवानिया के बकरी पालको ने भाग लिया इसके पष्चात १० बकरीपालको के समुह अध्यक्ष को सिरोही नस्ल के ब्रिडिंग बकरे एवं १०० किलो जौ दाना, १ मेंन्जर, प्रति बकरी पालक को १०० फेनाजॉल बॉल्स बकरी पालको को उपलब्ध करवाया गया।

कार्यक्रम का संचालन बायफ संस्था कें संकुल प्रभारी रतन लाल कुमावत ने किया। कार्यक्रम में समस्त कर्मचारी तथा हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित थें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.