आंखों में आंसू हाथों में पत्थर लेकर पहुंचे धारीवाल के बंगले पर प्रदर्शनकारी     

( 11171 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 19 03:03

केडी अब्बासी       

आंखों में आंसू हाथों में पत्थर लेकर पहुंचे धारीवाल के बंगले पर प्रदर्शनकारी     

 कोटा मार्च। सेकड़ो महिलाएं  और उनके साथ उनके परी जन आंखों में आंसू और हाथों में पत्थर लेकर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के घर पहुंची वहां जमकर उन्होंने धारीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके बंगले के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए बाद में सामाजिक कार्यकर्ता एकता धारीवाल ने आये प्रदर्शनकारियो से बात कर उनको संतुष्ट किया और आश्वासन दिया कि आप कोई मकान नहीं टूटेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नगर विकास न्यास ने कोटा जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल के निर्देशों पर सिविल लाइन के पिछले भाग में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए मकानों पर अचानक नोटिस लगा कर लगभग आधा दर्जन मकानों को ध्वस्त कर दिया।  शेष मकानों के लिए चेतावनी दे दी, इन मकानों को भी तोड़ा जाएगा ।जिन मकानों को तोड़ा  उनकी महिलाओं के आंखों में आंसू थे और  चहरे पर गुस्से में उस बस्ती के लोगों में के हाथों में पत्थर से और वो बस्ती से एक जुलूस के रूप में स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर पहुंचे । शांति धारीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी उन्होंने अमित अग्रवाल से भी बात की लेकिन वह संतुष्ट नहीं कर सके उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य द्वार पर धरना दे दिया और शासन शासन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे बाद में सामाजिक कार्यकर्ता एकता धारीवाल निकली और प्रदर्शनकारियों को कहा कि धारीवाल जी ने एक भी मकान तोड़ने के लिए नहीं कहा अगर ऐसा हुआ हे तो दोबारा कोई भी मकान नहीं तोड़ने दिया जाएगा।जिन मकानों को तोडा गया हे उनको मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जयेगा।  बाद सभी प्रदर्शनकारियो ने धारीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए और अपने घरों को चले गए। धरने की खबर सुनकर नयापुरा थाना प्रभारी संजय रॉयल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भीड़ को हटाया और शांत किया ।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.