परिणीति निभाएंगी अब साइना का किरदार

( 7262 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 19 08:03

परिणीति निभाएंगी अब साइना का किरदार

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर बैंड¨मटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का चलन जोरों पर है। इसी लिस्ट में बैड¨मटन स्टार साइना नेहवाल का नाम भी शामिल है। फिल्म की कास्ट पर विचार विमर्श काफी समय से चल रहा है। पहले र्चचा थी कि श्रद्धा कपूर फिल्म में साइना का रोल प्ले करती नजर आएंगी लेकिन अब कहा जा रहा है कि उनकी जगह परिणीति चोपड़ा ये रोल निभाएंगी। बताया जा रहा है कि श्रद्धा ने बाकी फिल्मों में व्यस्तता के कारण इस फिल्म में काम ना करने का निर्णय लिया है। उनके पास पहले से ही काफी फिल्में हो गई हैं। ऐसे में साइना की बायोपिक के लिए श्रद्धा समय नहीं निकाल पा रही हैं। फिल्म में साइना का रोल प्ले करने के लिए परिणीति चोपड़ा ने रुचि दिखाई है। उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। फिलहाल उन्होंने रोल में ढलने के लिए ट्रे¨नग शुरू कर दी है। ट्रे¨नग खत्म होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.