2.44 फीसद बढ़ा निर्यात

( 3650 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 19 08:03

2.44 फीसद बढ़ा निर्यात

नई दिल्ली । देश का निर्यात फरवरी में 2.44 फीसद बढ़कर 26.67 अरब डालर पर पहुंच गया। फार्मा, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों का निर्यात बढ़ने से कुल निर्यात बढ़ा है। इस दौरान व्यापार घाटे में कमी दर्ज की गई।वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में आयात में 5.4 फीसद की गिरावट रही और यह 36.26 अरब डालर पर आ गया। इससे व्यापार घाटा कम होकर 9.6 अरब डालर रह गया। एक साल पहले फरवरी, 2018 में आयात और निर्यात का अंतर 12.3 अरब डालर का था। समीक्षाधीन महीने में सोने का आयात भी 11 फीसद घटकर 2.58 अरब डालर रह गया। एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 2.89 अरब डालर था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी की अवधि में निर्यात 8.85 फीसद बढ़कर 298.47 अरब डालर पर पहुंच गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.