16 गांव स्थापित किए अवैध शरणार्थियों ने

( 9428 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 19 07:03

16 गांव स्थापित किए अवैध शरणार्थियों ने

आइजोल ।  बांग्लादेश के अवैध शरणार्थियों ने दक्षिणी मिजोरम के लुंगलेई जिले में 16 गांव स्थापित कर लिए हैं। शुक्रवार को विधानसभा को यह जानकारी दी गई। स्थानीय प्रशासनिक मामलों के मंत्री के लालरिनलियाना ने कहा कि बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने वाले लोगों द्वारा अवैध तरीके से स्थापित किए गए नौ और गांव हैं। उन्होंने जोरम पीपल्स मुवमेंट के सी लालसाविवुंगा के द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि नौ गांवों में से चार आइजोल जिले में स्थापित किए गए हैं। इसके बाद म्यांमार से लगे चेम्फाई में तीन गांव स्थापित किए गए हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.