उत्तरी पूर्वी आदान-प्रदान कार्यक्रम

( 6790 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 19 06:03

सम्पूर्ण भारत को गर्व है उत्तर पूर्व के समृद्ध संसाधनों व संस्कृति पर- कर्नल रामपाल

उत्तरी पूर्वी आदान-प्रदान कार्यक्रम

उदयपुर /नेहरू युवा केन्द्र संगठन राजस्थान, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सौजन्य से नेहरू युवा केन्द्र, उदयपुर के तत्वाधान में शहर के अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे उत्तरी-पूर्वी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कर्नल रामपाल ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को राष्ट्र हित में बताते हुए युवाओं को एकता के सूत्र में बाधे रखने का एक अनूठा उदाहरण बताया।

कर्नल ने कहा कि उत्तर पूर्व के समृद्ध संसाधनों एवं संस्कृति पर सम्पूर्ण भारत को गर्व है। उन्होंने वहां के विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहलुओं के साथ ही राजस्थान के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रसेवा में अपना योगदान देने एवं ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठता व एकता के साथ कार्य करने को कहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ता एस.पी.मेहता ने कौशल निर्माण में युवाओं के लिए उपलब्ध अवसर बताए तथा संगठन के पूर्व निदेशक सदाशिवराम शर्मा ने स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। डाॅ. नेहा दमानी ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखें। जिला युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अंत में कार्यक्रम समन्वयक शुभग शर्मा ने सभी का आभार जताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.