२८ अप्रेल को होगा देशभर के दसा नरसिंहपुरा समाज के १५० सी.ए. का सम्मान

( 16248 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 19 05:03

२८ अप्रेल को होगा देशभर के दसा नरसिंहपुरा समाज के १५० सी.ए. का सम्मान

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान की आज संस्थान कार्यालय में संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन के आतिथ्य में बैठक में आयोजित हुई। जिसमें आगामी २८ अप्रेल को उदयपुर में राष्ट्रीय स्तर पर समाज के सभी चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र राज्य के सी.ए. दिनेश कुमार जैन, मध्यप्रदेश राज्य के सी.ए. आदेश्वरलाल जैन, गुजरात राज्य के सी.ए. योगेन्द्र जैन एवं राजस्थान राज्य के सी.ए. जिनेन्द्र गांगावत एवं कर सलाहकार अनिल हाथी को जिम्मेदारी दी गई। जिसके माध्यम से उपरोक्त समारोह में सम्मानित होने वाले चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स के नामो का अंतिम रूप दिया जायेगा।

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने यह भी बताया कि सी.ए. सम्मान कार्यक्रम के संयोजक सी.ए. जिनेन्द्र गांगावत के साथ सी.ए. नरेन्द्र वालावत,  सी.ए. चिराग धर्मावत, सी.ए. अरूण रत्नावत, सी.ए. केतन गांगावत एवं कर सलाहकार अनिल हाथी की कमेटी का गठन किया गया। उक्त कमेटी देशभर से समाज के सी.ए. के नामों का संकलन करेगी।

संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद कोठारी एवं महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, राज्य प्रमुख, राज्य संरक्षक एवं विभिन्न प्रकोष्ठो के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थान सदस्य भाग लेगे। समारोह में उपस्थिति की भव्यता के लिए राज्य प्रमुख एवं संरक्षको को इसका दायित्व सौंपा गया है।

बैठक मे संस्थान राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री चेतन मुसलिया ने अन्तर्राष्ट्रीय भ्रमण की सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में सी.ए. जिनेन्द्र गांगावत, सी.ए. चिराग धर्मावत,राजस्थान सरंक्षक राजमल जैन, ऋषभ जैन, चेतन मुसलिया, रमेश जुंसोत, महावीर भाणावत, हंसमुख गनोडिया ने समारोह को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सुझाव रखे।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद कोठारी एवं संचालन महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन द्वारा किया गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.