बागीदौरा के बालिका उमावि में मनाया विश्व उपभोक्ता दिवस

( 6072 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 19 05:03

बागीदौरा के बालिका उमावि में मनाया विश्व उपभोक्ता दिवस

बांसवाड़ा / विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को बागीदौरा कस्बे के राबाउमावि में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नेहलता दोसी ने की। मुख्य वक्ता विनोद पानेरी ने उपस्थित शिक्षक, अभिभावक व बालकों को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाली सामग्री की जांच परख करके ही खरीदें। हर सामान का दुकानदार से बिल अवश्य लें। अवधिपार सामान वाली सामग्री पर तारीख अवश्य देखें। 

इस अवसर पर उपभोक्ता कानून की जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम में मधु मिश्रा, जेपी गरासिया, दीपमाला डोडियार, रोशनी कलाल ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश कौर ने व आभार माया यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उपभोक्ता जागरूकता के पत्रक भी वितरित किये गए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.