लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नीत वाली सरकार को हराने के लिए विपक्षी दलों ने गठबंधन किया है। इस गठबंधन में सपा-बसपा और आरएलडी शामिल हैं। इसी के तहत समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी, जिसमें उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से टिकट दिया है। यहां से वर्तमान में सांसद तेज प्रताप हैं। बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन होने की वजह से बसपा प्रमुख मायावती मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगती हुई दिखाई देंगी।