उदयपुर शहर जिला कांग्रेस ओ.बी.सी.विभाग का सम्मेलन सम्पन्न

( 9325 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Mar, 19 07:03

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस ओ.बी.सी.विभाग का सम्मेलन सम्पन्न

उदयपुर। उदयपुर शहर जिला ओबीसी प्रकोश्ठ का जिला स्म्म्रेलन आज सौ फीट रोड शोभागपुरा स्थित दया वाटिका में सम्पन्न हुआ।

जिलाध्यक्ष राजेश दया ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओ.बी.सी. प्रकोश्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर,ओ.बी.सी. प्रदेश संयोजक एवं उदयपुर प्रभारी अनुभव चंदेल ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को एकजुट रहकर आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतो से विजय दिलाकर केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनानें में महत्वपूर्ण भूहमका निभायें। इस सन्दर्भ में प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर उदयपुर प्रभारी अनुभव चंदेल ओ.बी.सी. राष्ट्रीय संयोजक सत्यनारायण मगरोरा, त्रिलोक पूर्बिया, नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, ओ.बी.सी. महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका, उदयपुर शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री अरूण टांक, बी-ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, देहात जिलाध्यक्ष हरीश धायभाई, दयालाल चौधरी का मेवाडी पगडी व उपरना माला द्वारा राजेश दया एवं कार्यकारिणी के कार्यकर्ता ने स्वागत किया।

प्रदेशाध्यक्ष श्रवणतवंर ने ओ.बी.सी. की अन्य छोटी- छोटी समाज को जोडकर आने वाले लोकसभा चुनाव में आपसी मतभेद व मनभेद नही रखकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है एवं प्रत्येक बूथ पर ओ.बी.सी. कार्यकर्ताओं की टीम लोकसभा चुनाव में संगठित करें। उदयपुर प्रभारी अनुभव चंदेल व नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली एवं पूरण मेनारिया ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

उदयपुर शहर जिला सचिव महेन्द्र भारद्वाज ने संचालन किया। उदयपुर शहर जिला संगठन महामंत्री अरूण टांक ने धन्यवाद की रस्म अदा की। इस कार्यक्रम में ओ.बी.सी. शहरजिला के कार्यकर्ता, संगठन महामंत्री अम्बालाल साहू, ए-ब्लॉक अध्यक्ष पन्नालाल तेली, बी-ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार कुमावत,उपाध्यक्ष रमेशसोनी, राजमल घंाचा, कुलदीप परिहार, महेश मेनारिया, ललित सोनी, राजेश कुमावत, ओमप्रकाश डांगी, सुरेश साहू, मांगीलाल वैष्णव, शान्तिलाल सेन, दीपक चौधरी, मोहन पूर्बिया, गणपत डांगी, सुरेश डांगी, रंजना साहु, बतुल हबीब,मीनाक्षी सुथार, मीरा वैष्णव, मंजुमाली,देवकिशन मण्डावलिया, कैलाश तेली, कैलाश जैन, रेखा बन्दवाल एवं कई गणमान्य नेता उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.