रेलवे कॉलोनी पुलिस ने महेंद्र का आखरी हत्यारे को भी किया गिरफ्तार

( 4954 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Mar, 19 07:03

के डी अब्बासी

रेलवे कॉलोनी पुलिस ने महेंद्र का आखरी हत्यारे को भी किया गिरफ्तार

कोटा  । शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के निर्देश पर रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी अनीस खान द्वारा चलाया गया विशेष अभियान के अंतर्गत आज आठ माह पहले रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में आखरी मुलजिम को भी गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय राम प्रसाद ने अपने साथियो श्री मति शांति बाई,सत्यनारयण,कुशाल गूजर और मोहमद इशरत के साथ मिलकर महेंदर वैश्णव का अपहरण कर अपने फार्म पर ले जाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महेन्द के  भाई की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए राम प्रसाद को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर उससे पूछ ताछ की तो उसने हत्या में शामिल अपने साथियो के नाम बताये। पुलिस ने महेंद्र के अपहरण और हत्या के आरोप में राम प्रसाद,श्रीमती शांति बाई,सत्यनारयण,कुशाल गूजर को गिरफ्तार किया था। मोहमद इशरत तभी से फरार चल रहा था,जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.