चुनावी व्यय की दरों को लेकर हुई चर्चा

( 4310 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Mar, 19 07:03

चुनावी व्यय की दरों को लेकर हुई चर्चा

उदयपुर /  लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले विभिन्न वस्तुओं के व्यय की दरों के निर्धारण लेकर गुरुवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान चर्चा की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कंुतीलाल जैन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के त्रिलोक पूर्बिया सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा अपनी पार्टी एवं कार्यकर्ताओं के लिए विभिन्न वस्तुओं का व्यय किया जाता है इसके लिए बाजार की प्रचलित दरों के अनुसार वस्तुओं के मूल्यों का निर्धारण किया जाना है। बैठक में होने वाले व्यय पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकांश वस्तुओं की दरें वहीं निर्धारित की गई जो विधानसभा आमचुनाव 2018 मे निर्धारित की गई थी। वहीं कुछ वस्तुओं की दरें में वृद्धि करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.