विभिन्न प्रशिक्षणों के लिए राजकीय भवनों का अधिग्रहण

( 3479 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Mar, 19 07:03

विभिन्न प्रशिक्षणों के लिए राजकीय भवनों का अधिग्रहण

उदयपुर /  लोकसभा आमचुनाव 2019 के लिए विभिन्न प्रशिक्षणों का आयोजन निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार दो चरणों में किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनंदी ने एक आदेश जारी कर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 का प्रयोग करते हुए शहर में 7 भवनों का अधिग्रहण किया है।

आदेशानुसार अधिग्रहण प्रथम चरण 29 मार्च से 3 अप्रेल तथा द्वितीय चरण 15 अप्रेल से 20 अप्रेल तक के लिए राजस्थान कृषि महाविद्यालय सूरजपोल, राजकीय गुरु गोविन्द्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवीना खेड़ा व राजकीय विशिष्ट माध्यमिक विद्यालय तथा अधिग्रहण प्रथम चरण 22 से 24 अप्रेल तक के लिए नगर निगम पार्षद सभाकक्ष व सुखाडिया रंगमंच का अधिग्रहण किया गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.