कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी

( 7077 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Mar, 19 05:03

कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी

नयी दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमीन सौदे से जुड़े कथित घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया और दावा किया कि विपक्षी पार्टी ने भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देने का काम किया है, जो अब पारिवारिक भ्रष्टाचार को परिभाषित करता है। मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने संवाददाताओं से कहा कि राबर्ट वाड्रा विवादास्पद जमीन सौदे के संबंध में महज मुखौटा हैं और उनके साले राहुल गांधी असली चेहरा हैं।

वहीं, इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हार को भांपते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनके चहेते पूरी तरह से बेबुनियाद और फर्जी आरोप लगा रहे हैं। पार्टी ने कहा कि यह बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में भ्रष्टाचार की जननी रही है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.