आतंकी भर्ती करने वाली महिला गिरफ्तार

( 5623 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Mar, 19 04:03

आतंकी भर्ती करने वाली महिला गिरफ्तार

वाशिंगटन । आतंकी संगठन आईएस के लिए आतंकियों की भर्ती करने के आरोप में यूनाइटेड साइबर खलीफा की सदस्य किम आन्ह वो (20) को अमेरिका ने जॉर्जिया में गिरफ्तार कर लिया। अमेरिकी न्याय विभाग के वक्तव्य के मुताबिक किम को मंगलवार की सुबह जॉर्जिया के हेफजिबाह शहर से गिरफ्तार किया गया। वक्तव्य के मुताबिक, वह अप्रैल 2016 में ऑनलाइन समूह यूसीसी में सदस्य के बतौर शामिल हुई थी। यह समूह आईएस से जुड़ा हुआ है तथा अमेरिकियों के खिलाफ साइबर हमला जारी रखे हुए था। यूसीसी अमेरिकी सुरक्षाबल के जवानों तथा विदेश विभाग के अधिकारियों के ठिकानों के साथ उनके नामों की पूरी सूची प्रकाशित करता था जिनकी हत्या करने का आईएस आतंकियों को निर्देश दिया जाता था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.