भारतीय परिधानों, और फेशन का क्रेज बढ़ा 

( 3810 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Mar, 19 09:03

 भारतीय परिधानों, और फेशन का क्रेज बढ़ा 


नई दिल्ली |  देश विदेश की महिलाओं में भारतीय परिधानों, और फेशन का क्रेज बढ़ रहा है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में वीवर स्टोरी डॉट कोम और पंचशीला क्लब द्वारा आयोजित फेशन शो में टीन एजर से लेकर 60 साल तक की महिलाओं ने हिस्सा लिया और भारतीय फेशन और परिधानों में अपनी रुचि दिखाई। इस शो में इन महिलाओं ने हिंदुस्तान के प्रसिद्ध हैंडलूम के कपड़ो का प्रदर्शन किया और साथ ही इन महिलाओं ने यह भी बताया की भारतीय परिधान हर आयु वर्ग की महिलाओं के आकर्षण को बढ़ाते हैं। इस युग में इस अद्भुत प्रदशर्न को देखना एक सौभाग्य की बात है। आयोजकों को यकीन है कि उनके उत्पादों को उन सभी लोगों द्वारा तैयार किया जाएगा जो अभी भी दिल से युवा हैं। यह कार्यक्रम हमारी यादों से जुड़ा रहेगा, जिसमें भारतीय परिधानों को आकर्षित बनाने वाले बेहतरीन कारीगरों की कला को दर्शाया गया और इस कला को बढ़ावा देने की एक कोशिश की गई। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.