शून्य दूर्घटना शून्य क्षति के लक्ष्य के साथ हिन्दुस्तान जिंक में ४८ वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न

( 12530 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Mar, 19 06:03

शून्य दूर्घटना शून्य क्षति के लक्ष्य के साथ हिन्दुस्तान जिंक में ४८ वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न

उदयपुर|  हिन्दुस्तान जिंक शून्य दूर्घटना और शून्य क्षति के लक्ष्य को सुनिश्चित करें एवं हमारा प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा का ब्राण्ड एंबेसेडर हो यह बात हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने हिन्दुस्तान जिंक के यशद भवन ऑडिटोरियम में आयोजित समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि हमारी सभी ईकाईयों में उत्पादन से पहले सुरक्षा पर बल दिया जाता है हम सभी सुरक्षा के प्रति स्वयं और साथी की जिम्मेदारी को आवष्यक रूप से निभाएं।

कार्यक्रम में नुक्कड नाटक प्रतियोगिता में हिन्दुस्तान जिंक ईकाईयों के पांच जोन द्वारा  नियर मिस की महत्वता और मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी, सुरक्षित कार्यप्रणाली, जीवन रक्षक नियम, सुरक्षित वाहन संचालन से सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया । श्रेष्ठ नुक्कड नाटक का पुरस्कार रामपुरा आगूचा की टीम ने जीता। बेस्ट सेफ्टी मॉडल इंटरलॉकिंग हैलमेट वीथ बाईक,दरीबा को दिया गया।

समापन समारोह में अतिथियों ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न  प्रतियोगिताओं पोस्टर प्रतियोगिता, सुरक्षा नारा प्रतियोगिता, क्वीज, रंगोली, सेफ्टी विडियों, सुरक्षा एंबेसेडर के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में हिन्दुस्तान जिंक के डायरेक्टर ऑपरेशन्स लक्ष्मण सिंह शेखावत ने हिन्दुस्तान जंक के सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सजगता हेतु बधाई देते हुए  कहा कि प्रत्येक व्यक्ति घर और कार्यस्थल पर सुरक्षा के सिद्धान्तों का अनुसरण अवश्य करें। उन्होंने आव्हान किया कि हम सभी को मिलकर सुरक्षा को और सुदृढ बनाना जिससे सभी जागरूक हों और सुरक्षा का वातावरण हमेशा बना रहें।

कार्यक्रम में अमिताभ गुप्ता, नीलिमा खेतान, कविता सिंह, स्कॉट कैथनेस,शरद गर्गिया, राजेन्द्र सिंह आहुजा, राजेन्द्र पण्डवाल, महेश तोडकर,वीपी जोशी सहित हिन्दुस्तान जिंंक के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे। कार्यकम का संचालन हंसा व्यास ने किया ।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.