एमपीयूएटी छात्र संघ तथा विश्वविद्यालय पुलवामा शहीदों के परिवारों को देंगे इकावन हजार रूपये

( 6239 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Mar, 19 03:03

एमपीयूएटी छात्र संघ तथा विश्वविद्यालय पुलवामा शहीदों के परिवारों को देंगे इकावन हजार रूपये

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र संघ कार्यालय का उद्धाटन प्रो. उमा शंकर शर्मा, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने किया। छात्र कल्याण अधिकारी प्रो. सुमन सिंह ने जानकारी देते हुऐ बताया कि कुलपति महोदय ने छात्र संघ अध्यक्ष श्री विकास गोदारा तथा संयुक्त सचिव श्री सुशील मीणा को पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर केन्द्रीय छात्र संघ तथा विश्वविद्यालय के सयुक्त तत्वाधान में पुलवामा हादसे में शहीद हुए सैनिकों के परिवार को रू.५१,०००/- (रू. इकावन हजार रूपये ) की सहायता राशि भी विश्वविद्यालय के वित्तनियंत्रक को सोंपी गई है जो मुख्यमत्री सहायता कोष में जमा की जायेगी। छात्र सघं अध्यक्ष श्री विकास गोदारा एन.एस.यु.आई. की टिकट पर विजय हुए थे। छात्र सघं* एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नई पहल करते हुए छात्र संघ कार्यालय उद्घाटन में व्यय की जाने वाली राशि को खर्च न करते हुए भारत माता के लिए शहीद हुए साहसी सैनिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया जिसे कुलपति ने सराहते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहायता देने का निर्णय लिया था। कार्यक्रम में सी.टी.ए.ई. के अधिष्ठाता डॉ. अजय शर्मा, निदेशक प्लानिंग प्रो. एस. के. कोठारी, सी.सी.ए.एस. अधिष्ठाता प्रो. ऋतु सिधंवी, सी.ओ.एफ. के अधिष्ठाता प्रो. सुबोध शर्मा, प्रो. विक्रमादित्य दवे, वित्तनियंत्रक डॉ कुमुदिनी चावरिया, कृषि अनुसन्धान अधिकारी श्री महेन्द्र यादव, एन.एस.यु.आई. जिला अध्यक्ष श्री कुशलेस चोधरी, मनीष बेडा, विक्रम बेनिवाल, सतीश चोधरी इत्यादी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.