न्यायाधीशगण ने किया जिला कारागृह निरीक्षण

( 5197 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Mar, 19 04:03

बंदीजनों की जानी समस्याएं

न्यायाधीशगण ने किया जिला कारागृह निरीक्षण

प्रतापगढ  |     राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला कारागृह में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेषन न्यायाधीष- राजेन्द्र कुमार शर्मा के सानिध्य में प्राधिकरण सचिव लक्ष्मीकांत वैष्णव के साथ जिला कारागृह का दौरा किया गया।

    इस अवसर पर बंदिजन से वार्ता की एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए जेलर अशोक पारिक को निर्देश प्रदान किये।

    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राज.उच्च न्यायालय के निर्देषानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेषन न्यायाधीष- राजेन्द्र कुमार शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लक्ष्मीकांत वैष्णव ने बन्दियों के रहने-खाने पीने आदि बुनियादि सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही बंदिजनों के पठन हेतु पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र भी शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश प्रदान किये एवं जेल में उपलब्ध पुस्तकालय से पुस्तकें भी कैदियों को ईश्यु करने हेतु कहा। बंदिजनों को नियमित योगा एवं व्यायाम करने हेतु प्रेरित किया।

    इसी अवसर पर बंदिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित डॉ. जोशी को भी नियमित बंदिजनों के स्वास्थ्य परिक्षण, दांतों और आंखों के चेकअप आदि के बारे में निर्देशित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.