आतंकवादियों ने पाकिस्तान के छह सैनिकों की गोली मारकर की हत्या

( 4771 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 19 06:02

आतंकवादियों ने पाकिस्तान के छह सैनिकों की गोली मारकर की हत्या

कराची। ईरान सीमा से सटे पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने पाकिस्तान के छह सैनिकों की हत्या कर दी। पहली घटना पर्वतीय पंजगुर जिले में हुई जहां आतंकवादियों ने फ्रंटियर कोर (एफसी) के चार सैनिकों की रविवार को हत्या कर दी। इस घटना से कुछ ही घंटे पहले ईरान सीमा के निकट लोरालई में एफसी के दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.