जादू व तेरहताली कार्यक्रम में जागरूकता संदेश

( 3773 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 19 06:02

जादू व तेरहताली कार्यक्रम में जागरूकता संदेश

 उदयपुर / भारत सरकार के प्रादेशिक लोक सम्पर्क व संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पंजीकृत दल जादूगर एम.एल.लक्षकार एण्ड पार्टी व शांतिदेवी तेरहताली पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न जागरूकता संदेश दिए गए। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संयज जोशी ने बताया कि यह दल नगर निगम प्रागंण में 20 से 26 फरवरी तक लगने वाले अमृता हाट शिविर में भी प्रस्तुति देगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.