जिलियस साल्यूशंस ने अपनी 80 प्रतिशत हिस्सेदारी इबिक्स इंक को बेच दी

( 8269 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 19 10:02

जिलियस साल्यूशंस ने अपनी 80 प्रतिशत हिस्सेदारी इबिक्स इंक को बेच दी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी जिलियस साल्यूशंस ने अपनी 80 प्रतिशत हिस्सेदारी इबिक्स इंक को बेच दी है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। जिलियस सॉल्यूशंस यात्रा समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी है और देश के कॉरपोरेट यात्रा बाजार में अग्रणी स्थान रखती है। इबिक्स इंक नास्डैक में सूचीबद्ध आन डिमांड साफ्टवेयर और ई कॉमर्स सेवाएं उपलब्ध कराने वाली अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ता है। यह बीमा, वित्तीय, स्वास्थ्य सेवा और ई लर्निंग उद्योग को अपनी भारतीय इकाई इबिक्स साफ्टवेयर इंडिया के जरिये ई कॉमर्स सेवाएं उपलब्ध कराती है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.