अण्डोर में हुआ रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम

( 4793 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 19 05:02

अण्डोर में हुआ रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम

 बांसवाड़ा / भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय के नेहरु युवा केन्द्र बांसवाड़ा के तहत रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिमन्यु नवयुवक मण्डल अण्डोर (भीमकुण्ड) गढ़ी में आयोजित किया गया। अडोर सरपंच गणवंत सिंह गरासिया मुख्य अतिथि थे जबकि विशिष्ट अतिथि दिलीप चरपोटा, दीपक मईड़ा, सुखरामजी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक बलवन्तसिंह मछार, चेतनलाल पारगी, धीरजमल मईड़ा थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में स्वच्छता मतदान, शिक्षा व खेल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मण्डल सदस्यों ने गैर नृत्य किया। नुक्कड़ नाटक कलाकार राजेन्द्र खराड़ी, हितेश, प्रताप, वीरेन्द्र खांट द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.