यूआईटी का पूर्व चेयरमैन मेहता को भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी ने किया गिरफ्तार

( 15270 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 19 04:02

के डी अब्बासी

यूआईटी का पूर्व चेयरमैन मेहता को भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी ने किया गिरफ्तार

 कोटा  । ब्रिस्टल  भ्रष्टाचार  निरोधक ब्यूरो के  महानिदेशक आलोक त्रिपाठी के  निर्देश पर  बूंदी एसीबी  की टीम ने आज नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष  रामकुमार मेहता को घर के पार्क में मॉर्निंग वॉक करते समय भ्रष्टाचार के पुराने प्रकरण में पांच लाख की रिश्वत लेने के आरोप में धारा १२० के तहत  गिरफ्तार कर  बूंदी अपने कार्यालय में ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से  लोगों में हडकंप मच गया।

जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि नगर विकास न्यास कोटा के चौयरमेन राज कुमार मेहता को एक पुराने  भ्रष्टाचार के मुकदमे में धारा १२० के तहत गिरफ्तार किया है। जानकारी में बताया गया कि नगर विकास न्यास द्वारा अपनी अवाप्त भूमि को महेश कुमार मेघानी  द्वारा मूल खाते दारो के जरिये विक्रय पत्र के राजस्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। बाद में महेश ने नगर वकास न्यास से बदले में जमीन मांगी।नगर विकास न्यास ने महेश को  २२दिसंबर १४को जवाब दिया कि खातेदार द्वारा बताये गए व्यक्ति के नाम आवंटन नही की जा सकती है। महेश कुमार मेघानी ने पूर्व चौयरमेन राम कुमार महेता से मिली भगत कर न्यास के माध्यम से अपनी फाइल को जयपुर भेज दिया। इस मामल का सौदा २० लाख रूपयो में तय हुआ।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.