व्यास को मिला ‘उम्मेदमल लोढ़ा पर्यावरण पुरस्कार’

( 6158 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 19 08:02

व्यास को मिला ‘उम्मेदमल लोढ़ा पर्यावरण पुरस्कार’

बांसवाड़ा / वागड़ क्षेत्र में पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए धर्मेन्द्र कुमार व्यास को बुधवार को संभाग मुख्यालय पर विद्या भवन ऑडिटोरियम में आयोजित 20वें उम्मेदमल लोढ़ा पर्यावरण पुरस्कार एवं स्मृति व्याख्यान (वर्ष - 2019) समारोह में उम्मेदमल लोढ़ा पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता असीम श्रीवास्तव थे।

उम्मेदमल लोढ़ा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष एच.आर. भाटी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संभाग के किसी व्यक्तित्व को इस क्षेत्र में कार्य करने पर पहली बार सम्मानि किया गया है। व्यास को यह पुरस्कार उनके पर्यावरण एवं सर्प संरक्षण दिशा में किए गए कार्यों के लिए दिया गया। व्यास का नाम वन विभाग की ओर से प्रस्तावित किया गया था। इस अवसर पर वन विभाग के प्रतिनिधि के रूप में योगेश पुरोहित उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.