सुमन जोशी के चित्रों की फोर्ट फेस्टिवल में लगी प्रदर्शनी

( 10008 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 19 07:02

सुमन जोशी के चित्रों की फोर्ट फेस्टिवल में लगी प्रदर्शनी

बांसवाड़ा|  प्रदेश के प्रमुख चित्तौड़गढ़ में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित किए गए पहले फोर्ट फेस्टिवल में बांसवाड़ा के कूपड़ा निवासी युवा चित्रकार सुमन जोशी के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस आयोजन में राजस्थान की लोक-कला, संस्कृति की झलक दिखाने के लिए राज्य के प्रमुख चित्रकारों को आमंत्रित किया गया था।

विश्व विरासत में शुमार चित्तौड़ दुर्ग एवं यहां की गौरवमयी संस्कृति को दुनिया के पर्यटन संस्कृति को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर खास पहचान दिलाने के लिए उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से तीन दिवसीय फोर्ट फेस्टिवल का आगाज को सहकारित मंत्री उदयलाल आंजना ने मौली बंधन खोलकर किया।

चित्तौड़गढ़ कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने बांसवाड़ा की सुमन जोशी द्वारा राजस्थान के दक्षिणांचल जनजाति क्षेत्र की संस्कृति की झलक देने वाली चित्रकारी देखकर प्रशंसा की। इस आयोजन के दौरान चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन की ओर से सुमन जोशी का बहुमान किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.