कांग्रेसियों में प्रियंका ने फूंकी जान

( 7685 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Feb, 19 06:02

कांग्रेसियों में प्रियंका ने फूंकी जान
लखनऊ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका ने पांच घंटे के अपने रोड शो के जरिये यूपी की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की। एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक रोड शो के जरिये कांग्रेस की नयी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेसियों में जोश ही नहीं भरा बल्कि सड़कों पर उमड़े जनमानस से हाथ हिलाकर उनके दिलों को छूने व उनसे जुड़ने का प्रयास किया।
जोश इतना अधिक था कि प्रियंका के काफिले को 17 किमी की दूरी पांच घंटे में तय करनी पड़ी। जगह-जगह ‘‘बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी’ के नारे गूंजते रहे। लखनऊ में आज राजनीति का क्षेत्र हो या फिर प्रशासनिक हल्का या आमजन सबकी जुबां पर प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो की र्चचा रही। प्रियंका की इस राजनीतिक नयी पारी की शुरुआत कराने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के दूसरे महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी साथ लाये थे।
कांग्रेस मुख्यालय में ‘‘रथ’ के पहुंचने से पहले राहुल व प्रियंका ने अपने पिता स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यूपी की चुनावी जंग को फतह करने का आशीर्वाद लिया।यूं तो प्रियंका गांधी वाड्रा परदे के पीछे से भाई राहुल गांधी की सलाहकार की भूमिका निभा रही थीं लेकिन अब वह यूपी में हाशिये पर पड़ी कांग्रेस को नया जीवन देने के लिए सोमवार को दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंची और करीब 17 किलोमीटर की दूरी को रोड शो के जरिये पांच घंटे से ज्यादा समय में तय किया।
उनके साथ कांग्रेस महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। वह मंगलवार से अपना औपचारिक कार्य शुरू करेंगी मगर उसके पहले उन्होंने राजधानी लखनऊ के राजनीति हलके में धमाकेदार इंट्री कर भविष्य का आगाज कर दिया। यूपी में भी सरकार बनाने का लक्ष्य :कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य आम चुनाव के बाद उप्र में पार्टी की सरकार बनाने का है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.